हलकी सी बारिश में जलजमाव के बाद अफसर अब अलग-अलग क्षेत्र का मुआयना करने में जुटे हैं। निगमायुक्त शिवम वर्मा ने सोमवार को जोन 1 में सिकंदराबाद नाला क्षेत्र के निरीक्षण के दौरान कचरा पाए जाने व पर्याप्त सफाई व्यवस्था नहीं होने पर एनजीओ के खिलाफ पेनल्टी लगाई। क्षेत्रीय दरोगा का 3 दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने कंडीलपुरा नाला, पीलिया खाल नाले का निरीक्षण किया।
