कंस्ट्रक्शन कारोबारी के रुपए चुराने वाली महिला मित्र गिरफ्तार पुलिस ने जप्त किए चोरी किए गए 6 लाख

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के लसूड़िया इलाके में एक होटल में रुके कंस्ट्रक्शन कारोबारी हर्षद पाटीदार के 6 लाख रुपये चोरी हो गए। घटना होटल रमादा में हुई, जहां हर्षद पाटीदार एक युवती के साथ रुके थे।

युवती छत्तीसगढ़ की निवासी है और इंदौर में काम करती है। सुबह जब हर्षद पाटीदार जागे तो उन्होंने पाया कि उनके 6 लाख रुपये गायब थे और युवती भी नहीं थी। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज मिले थे जिमे युवती बैग लेकर होटल से बाहर जाती नजर आ रही थी फुटेज के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और युवती को ढूंढ निकाला। पूछताछ के दौरान पुलिस ने उसके पास से सभी पैसे बरामद कर लिए और उसे गिरफ्तार कर लिया।

Exit mobile version