कंपनी को आया अलर्ट मैसेज,पुलिस के पहुंचने के पहले भागे बदमाश

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर महू रोड़ पर एक निजी बैंक के एटीएम बदमाशों ने तोड़फोड़ का प्रयास किया। कंपनी को देर रात अलर्ट का मैसेज पहुंचा। पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद टीमें मौके पर पहुंची। लेकिन आराेपी नही मिले। बताया जाता है कि रात में मशीन को उखाड़ने का प्रयास किया गया था। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। वही आसपास के इलाके में भी एटीएम को लेकर पुलिस ने अलर्ट जारी किया है।

ग्रामीण पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक लोकेश पुत्र ताराचंद्र हाडके निवासी बुरहानपुर की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात लोगो पर केस दर्ज किया है। लोकेश के मुताबिक वह EPS कंपनी में चैनेल मैनेजर है बुधवार रात करीब 12:35 के लगभग उन्हें कंपनी की तरफ से अलर्ट मेंसेज आया। जिसमें बड़गोदा रोड़ पर मौजूद बैक आॅफ इंडिया के एटीएम में मशीन से छेड़छाड़ की जानकारी लगी। रात में पुलिस को जानकारी दी गई। कंपनी के लोग यहां पहुंचे तो मशीन को उखाड़ने का प्रयास किया गया था। जिसमें उसके आगे के लॉक टूटे हुए थे। इस मामले में बैक को जानकारी दी गई। वही पुलिस में लोकेश की तरफ से एफआईआर की है।

पुलिस को नही मिले फुटेज
इस मामले में बडगौदा और महू पुलिस को एटीएम को लेकर फुटेज नही मिले है। कंपनी की तरफ गुरूवार को इंजीनियरों की टीम को मौके भेजा है। जिसमें मशीन में लगे कैमरो से फुटेज निकाले जा रहे है। अफसरों के मुताबिक आसपास अलर्ट जारी कर तोड़फोड़ करने वाले आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Exit mobile version