ऑस्ट्रेलियन नागरिक के पोस्टमार्टम के लिए एंबेसी से आए अधिकारी कार्डियक अरेस्ट के चलते हुई मौत

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

ऑस्ट्रेलिया से सोलर प्लांट सर्वे के लिए इंदौर आए गेविन एंड्रयू बेली की ग्रैंड शौर्य होटल स्कीम नंबर 114 के कमरे में मौत हो गई थी। इंदौर पुलिस ने दिल्ली स्थित ऑस्ट्रेलियन एंबेसी से संपर्क कर गेविन के ऑस्ट्रेलिया स्थित निवास का पता लगाया था। पुलिस का गेविन के बेटे क्रिस से संपर्क हुआ था। क्रिस ने ऑस्ट्रेलियन एंबेसी के अधिकारी प्रशांत कुमार के माध्यम से पुलिस को बताया को वह पिता का अंतिम संस्कार इंदौर में ही करवा कर उनकी राख चाहते है। पुलिस गेविन का इलेक्ट्रोनिक मशीन से अंतिम संस्कार करवाकर उनकी राख एंबेसी के माध्यम से ऑस्ट्रेलिया भेजेगी। वहीं यह बात भी सामने आई है के गेविन 15 फरवरी से इंदौर में ही थे। उन्होंने 22 फरवरी को पेट में गैस होने पर एक डॉक्टर से संपर्क किया था। जहां पर गेविन की ईसीजी भी की गई थी। यहां भी पता चला है कि उन्हें हार्ट में ब्लॉकेज था। बहरहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Exit mobile version