“ऑपरेशन प्रहार” के तहत क्राइम ब्रांच इंदौर व थाना हीरा नगर पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में 02 अवैध मादक पदार्थ तस्कर आरोपी धाराएं।

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

✓आरोपियों के कब्जे से कुल 20 ग्राम ब्राउन शुगर (अंतराष्ट्रीय क़ीमती करीब 2 लाख रु.) व 01 मोटर सायकल जप्त।

✓आरोपी इन्दौर शहर में युवाओं एवं आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों को ब्राउन शुगर पाउडर की सप्लाई करते थे ।

इसी अनुक्रम में क्राईम ब्रांच टीम के द्वारा लगातार अवैध मादक पदार्थ के क्रय–विक्रय व इनकी गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियो के संबंध मे गोपनीय रुप से आसूचना संकलन कर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है । इसी दौरान क्राइम ब्रांच टीम को मुखबिर तंत्र से सूचना मिली कि, हीरा नगर थाना क्षेत्र में 02 व्यक्ति काले रंग की पल्सर बाइक से ब्राउन शुगर की तस्करी करने आने वाले है। उक्त सूचना पर क्राईम ब्रांच व थाना हीरा नगर की संयुक्त कार्यवाही में मुखबिर के बताये स्थान पर आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ा, जिन्होने पूछताछ में अपना नाम (1). अक्षय पिता जयंतीलाल पाल उम्र 31 वर्ष निवासी 60 फीट रोड द्वारकापुरी इंदौर (2). मोनू पिता परमानंद चौहान उम्र 35 वर्ष निवासी दिग्विजय मल्टी, द्वारकापुरी इंदौर का बताया ।

मौके पर आरोपियों की विधिवत तलाशी लेते उनके कब्जे से अवैध मादक पदार्थ 20 ग्राम ब्राउन शुगर एवं 01 मोटर सायकल जप्त की गयी । आरोपियों के विरूद्ध थाना हीरानगर पर अपराध धारा 8/21 Ndps एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपी अवैध मादक पदार्थ (ब्राउन शुगर ) की सप्लाई कर शहर की युवा पीढ़ी को नशे की लत लगाने का एवं आदतन आरोपियों के बीच अपना नेटवर्क फैलाकर काम करते थे

- Advertisement -
Exit mobile version