“ऑपरेशन प्रहार” के तहत क्राइम ब्रांच इंदौर एवं थाना बाणगंगा की संयुक्त कार्यवाही में, प्रतिबंधित नशीली दवाईयाँ (अल्प्राजोलम टेबलेट) की तस्करी करने वाला आरोपी धराया ।

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

✓आरोपी के कब्जे से कुल 2460 अल्फ़ाजोलम टेबलेट (प्रतिबंधित नशीली दवाई) क़ीमती करीब 5500 रु., एवं एक एक्टिवा गाड़ी जप्त।

✓आरोपी इन्दौर शहर मे युवाओं एवं आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों को करते थे, नशीली टेबलेट की बिक्री ।

✓आरोपीआदतन अपराधी है जिसके विरुद्ध पूर्व में मारपीट, लड़ाई झगड़ा, अवैध हथियार रखने आदि के अपराध पंजीबद्ध हो चुके है।

इंदौर शहर में अपराध नियंत्रण हेतु अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं इनकी गतिविधियों में संलिप्त बदमाशों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिए गए हैं। उक्त निर्देशों केअनुक्रम में क्राईम ब्रांच इंदौर के द्वारा लगातार अवैध मादक पदार्थ के क्रय–विक्रय व इनकी गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियो के संबंध मे गोपनीय रुप से लगातार असूचना संकलन कर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। 

- Advertisement -
 इसी अनुक्रम में क्राइम ब्रांच टीम व बाणगंगा थाना पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में एक संदिग्ध व्यक्ति प्रतिबंधित अल्फ़ाजोलम टेबलेट की खरीदी बिक्री करते मिला जिस पर क्राईम ब्रांच व थाना बाणगंगा की संयुक्त कार्यवाही में आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा जिसने पूछताछ में अपना नाम व पता 1.अंकित पिता दयाराम यादव उम्र 27 साल नि.589/7 मुख़र्जी नगर इंदौर  का बताया । मौके पर आरोपी की तलाशी लेते उसके कब्जे से प्रतिबंधित अल्फ़ाजोलम की 2460टेबलेट जप्त की गयी।, आरोपी के विरूद्ध थाना बाणगंगा पर अपराध धारा 8/22 एन.डी.पी.एस.एक्ट. का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया हैं। आरोपी अंकित के विरुद्ध पूर्व में मारपीट, लड़ाई झगड़ा, अवैध हथियार रखने आदि के अपराध पंजीबद्ध हो चुके है।
    आरोपी प्रतिबंधित दवाओं (अल्फ़ाजोलम टेबलेट) की सप्लाई कर शहर की युवा पीढ़ी को नशे की लत लगाते एवं आदतन आरोपियों के बीच अपना नेटवर्क फैलाकर काम करता था ।
Exit mobile version