ऑपरेशन प्रहार के तहत क्राइम ब्रांच इंदौर व थाना मल्हारगंज पुलिस की संयुक्त कार्यवाही तस्कर गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर क्राइम ब्रांच और मल्हारगंज पुलिस द्वारा संयुक्त कार्रवाई कर ऑपरेशन प्रहार के तहत भारी मात्रा में गांजा और प्रतिबंध दवा कोरेक्स सिरप बरामद की गई है तो वहीं मौके से 25 वर्षी ए एक युवक को भी गिरफ्तार किया गया है बताया जा रहा है कि युवाओं को सप्लाई करने के लिए ग्रामीण क्षेत्र से लाया गया था मादक पदार्थ जिस पर पुलिस ने दबिश देकर कार्यवाही की है

पूरे मामले में जानकारी देते हुए एडिशनल डीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश दंडोतिया द्वारा के मुखबिर से सूचना मिली थी कि मल्हारगंज क्षेत्र में युवाओं को गांजा सप्लाई किया जाता है सूचना के आधार पर लक्ष्मीपुरा कॉलोनी में दबीश दी गई और मौके आकाश उम्र 25 वर्ष नामक युवक को गिरफ्तार किया गया है जिसके पास से 15 किलो 300 ग्राम गांजा और 55 सीसी प्रतिबंध कोरेक्स सिरप बरामद की गई है तो वहीं युवक अपने दो पहिया वाहन से कई क्षेत्रों में गांजा और प्रतिबंधित दवा को सप्लाई करने का काम करता था एक फोन पर ही गंज भिजवाया जाता था फिलहाल पुलिस पूरा मामले में जांच में जुटी हुई है तो वहीं युवक से पूछताछ की जा रही कि वह भारी मात्रा में मादक पदार्थ कहां से लेकर आया था

Exit mobile version