“ऑपरेशन प्रहार” के तहत क्राइम ब्रांच इंदौर एवं थाना सदरबाजार की संयुक्त कार्यवाही में 02 आरोपी धाराएं ।

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

✓आरोपीगण के कब्जे से कुल 30 ग्राम(अवैध मादक पदार्थ) ब्राउन शुगर (अंतराष्ट्रीय कीमत करीब 03 लाख ) एवं 01 दो पहिया वाहन स्कूटर जप्त ।

✓आरोपीगण इन्दौर शहर एवं आस पास के क्षेत्रों के युवाओं एवं आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों को ब्राउन शुगर के टोकन की सप्लाई करते थे।

 इसी अनुक्रम में क्राईम ब्रांच टीम के द्वारा लगातार अवैध मादक पदार्थ के क्रय–विक्रय व इनकी गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियो के संबंध मे गोपनीय रुप से आसूचना संकलन कर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है । इसी दौरान क्राइम ब्रांच टीम को मुखबिर तंत्र से सूचना मिली कि, सदरबाजार थाना क्षेत्र स्थित इमली बाजार चौराहा से दो व्यक्ति ब्राउन शुगर की तस्करी करने की फिराक में है जो की एक पुरानी स्कूटर से इमली बाजार चौराहे पर आने वाले है। जिस पर क्राईम ब्रांच व थाना सदरबाजार की संयुक्त कार्यवाही में मुखबिर के बताये स्थान इमली बाजार चौराहे इंदौर पर आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ा जिन्होंने पूछताछ में अपना नाम (1).अरुण उर्फ जला पिता जगदीश गौड़ निवासी नेताजी सुभाष मार्ग इंदौर हाल मुकाम गरीब नवाज कॉलोनी सदर बाजार इंदौर, (2). अनिल पिता गणेश गौड़ निवासी बक्षी बाग सदर बाजार इंदौर का बताया । मौके पर आरोपियों की तलाशी लेते उनके कब्जे से अवैध मादक पदार्थ (ब्राउन शुगर) कुल 30 ग्राम (अंतराष्ट्रीय कीमत करीब 03 लाख ) एवं एक दो पहिया वाहन स्कूटर जप्त की गयी।

दोनों आरोपीगण नशा करने के आदि है,आरोपीगणों के विरूद्ध थाना सदरबाजार पर अपराध धारा 8/21 NDPS एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया, आरोपीगण अवैध मादक पदार्थ (ब्राउन-शुगर) की सप्लाई कर शहर की युवा पीढ़ी को नशे की लत लगाते एवं आदतन आरोपियों के बीच अपना नेटवर्क फैलाकर काम करते थे ।

Exit mobile version