ऑपरेशन प्रहार के तहत एमडी ड्रग्स तस्कर को क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर क्राइम ब्रांच ने एमडी ड्रग्स की तस्करी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 10 ग्राम से अधिक एमडी ड्रग्स बरामद हुई है जिनके अंतरराष्ट्रीय कीमत ₹1लाख से अधिक की बताई जा रही है। पकडे गए आरोपी का नेटवर्क राजस्थान एवं मध्य प्रदेश दोनों राज्यों में फैला है। इसी नेटवर्क से वह तस्करी करता था। पकड़े गए आरोपों पर पूर्व में फिरौती मांगने जैसे गंभीर मामले भी दर्ज हैं।

एडीसीपी क्राइम ब्रांच के अनुसार सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति आजाद नगर क्षेत्र में कचरा प्लांट के सामने मादक पदार्थ की तस्करी करने के लिए आने वाला है। सुचना मिलते ही क्राइम ब्रांच की टीम ने एक योजना बनाई।टीम ने आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ लिया। आरोपी का नाम आदिल उर्फ गोलू पिता सलीम खान निवासी सुभाष नगर भीलवाड़ा राजस्थान है। आरोपी की तलाशी लेने पर 10 ग्राम से अधिक एमडी ड्रग्स बरामद क़ि गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस ड्रग्स क़ि कीमत लगभग ₹1लाख से अधिक है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसकी मां इंदौर में रहती है और पिताजी राजस्थान में रहकर काम करते हैं। इसी कारण से उसका राजस्थान और मध्य प्रदेश में नेटवर्क फैला हुआ है जिसका फायदा उठाकर वह मादक पदार्थों की तस्करी पिछले कई समय से कर रहा है।

हालांकि पुलिस ने बदमाश के खिलाफ आदत पदार्थ की तस्करी के मामले में प्रकरण दर्ज कर अन्य आरोपियों के बारे में पूछताछ की जा रही है और यह भी पूछताछ की जा रही है कि वह इंदौर में या आसपास कहां पर इसकी डिलीवरी करने जा रहा था। पुलिस के अनुसार पकड़ा गया भगवान पूर्व में फिरौती और अपहरण के मामले में भी गिरफ्तार हो चुका है।

Exit mobile version