✓आरोपी के कब्जे से 01 kg 700 ग्राम अवैध मादक पदार्थ (गांजा) जप्त।
इन्दौर – शहर में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं उनकी गतिविधियों में संलिप्त बदमाशों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के निर्देश वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में क्राईम ब्रांच टीम के द्वारा लगातार अवैध मादक पदार्थ के क्रय–विक्रय व इनकी गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियो के संबंध मे गोपनीय रुप से लगातार आसूचना संकलन कर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है ।
इसी तारतम्य में क्राइम ब्रांच टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई की आजाद नगर सर्विस रोड पर एक व्यक्ति एक थैली में अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर बेचने की फिराक में घुम रहा है । मुखबिर की सूचना पर क्राइम ब्रांच टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंच बताये हुलिये के व्यक्ति को पकड़ा, जिससे नाम पता पुछने पर उसने अपना नाम (1). देवीलाल पिता गंगाराम उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम इगरानी खाना मनावर जिला धार हाल पता पवन पुरी टंकी के पास आजाद नगर सर्विस रोड इंदौर का होना बताया
आरोपी के बोरे की तलाशी लेने पर बोरे में करीब 1 किलो 700 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा पाया गया जिसे नियमानुसार जप्त कर, आरोपी के विरुद्ध थाना क्राइम ब्रांच पर अपराध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है, जिसके आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं।
