ऑपरेशन प्रहार” के तहत् क्राइम ब्रांच इंदौर एवं थाना बाणगंगा की संयुक्त कार्यवाही में शातिर आरोपी धाराया।

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

✓ आरोपी इंदौर शहर सहित आसपास के क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थ (ब्राऊन शुगर ) की करता था तस्करी ।

✓आरोपी के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ (ब्राऊन शुगर ) कुल 32 ग्राम (अंतराष्ट्रीय कीमत करीब 03 लाख ) एवं एक दो पहिया वाहन जप्त ।

✓आरोपी इन्दौर शहर एवं आसपास के क्षेत्रों के युवाओं एवं आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों को ब्राऊन शुगर के टोकन सप्लाई करता था।

इसी अनुक्रम में क्राईम ब्रांच टीम के द्वारा लगातार अवैध मादक पदार्थ(ब्राऊन शुगर) के क्रय–विक्रय व इनकी गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियो के संबंध मे गोपनीय रुप से आसूचना संकलन कर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है । इसी दौरान क्राइम ब्रांच टीम को मुखबिर तंत्र से सूचना मिली कि, बाणगंगा थाना क्षेत्र स्थित न्यु विजयनगर के सामने पर अवैध मादक पदार्थ ब्राऊन शुगर की तस्करी करने की फिराक में है जो की दो पहिया वाहन से आने वाला है। जिसपर क्राईम ब्रांच व थाना बाणगंगा की संयुक्त कार्यवाही में मुखबिर के बताये स्थान न्यु विजय नगर इंदौर पर आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा, जिसने पूछताछ में अपना नाम (1).दीपेश उर्फ मोंटी राजगुरु पिता दुर्गेश राजगुरु नि 334/10 वृंदावन कालोनी इंदौर का बताया । मौके पर आरोपी की तलाशी लेते कब्जे से अवैध मादक पदार्थ (ब्राऊन शुगर 32 ग्राम (अंतराष्ट्रीय कीमत करीब 03 लाख ) एवं एक दो पहिया वाहन क्र MP09-QK -1857 जप्त की गयी।

- Advertisement -

आरोपी नशा करने का आदि है आरोपी के विरूद्ध थाना बाणगंगा पर अपराध धारा 8/22 एन.डी.पी.एस. एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपी अवैध मादक पदार्थ (ब्राऊन शुगर ) की सप्लाई कर शहर की युवा पीढ़ी को नशे की लत लगातार एवं आदतन आरोपियों के बीच अपना नेटवर्क फैलाकर काम करता था ।

Exit mobile version