एरोड्रम थाने क्षेत्र में पूजा के नाम पर महिला को ठगा तांत्रिक की ठगी से परेशान होकर महिला ने की शिकायत दर्ज

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

एरोड्रम थाने में एक महिला, प्रेम बाई चंदेल, तांत्रिक की ठगी से परेशान होकर शिकायत दर्ज कराने पहुंची। मंगलवार को प्रेम बाई ने बताया कि तांत्रिक संतोष बाबा ने उसके बेटे की पूजा के नाम पर 1 लाख 10 हजार रुपए लेकर ठगी की।

महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि वह मूसाखेड़ी में रहती है, जहां संतोष बाबा नाम का तांत्रिक आया और हाथ देखने, नशा छुड़ाने तथा घर की परेशानियों को दूर करने का दावा किया। प्रेम बाई ने बताया कि उनका बेटा जिद्दी है, इसलिए उन्होंने तांत्रिक से पूजन कराने का आग्रह किया। संतोष बाबा ने हवन कराने की बात कही और पहले एक बार नागमणि हवन कराया। इस दौरान, उसने धूप मांगी और प्रेम बाई ने उसे 7 हजार रुपए दिए। इसके बाद तांत्रिक ने कहा कि माता रानी नहीं मानी हैं और 151 तोला धूप देने की बात कही। जब महिला ने धूप की मात्रा कम करने का अनुरोध किया, तब भी उसने 51 तोला धूप मांगी, जिसकी कीमत 2 हजार रुपए प्रति तोला बताई। इस तरह, संतोष बाबा ने कुल मिलाकर 1 लाख 10 हजार रुपए लिए और थोड़ी देर में लौटने का कहकर भाग गया। तांत्रिक ने न तो हवन पूरा किया और न ही धूप दी। महिला ने बताया कि संतोष बाबा के फुटेज और डिटेल्स उसके पास हैं।

Exit mobile version