एरोड्रम इलाके में युवक ने 7 साल के बच्चे पर ईट से हमला किया

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में सोमवार को साइकिल चला रहे 7 साल के बच्चे ग्रंथ यादव पर एक मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक ने ईट से हमले का मामला सामने आया था। वही इस घटना में बच्चा घायल भी हुआ था। जिसका सीसीटीवी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा था। जिसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है..

दरअसल पूरी घटना इन्दौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र के महावीर एवेन्यू की है जहां ग्रंथ यादव अपने घर के बाहर अपने दोस्त के साथ साइकल चला रहा था, उसी दौरान मानसिक रूप से विक्षित युवक सन्नी ने ईट से हमला कर ग्रंथ को घायल कर दिया। हालांकि को गनीमत रही कि आरोपी द्वारा मारी गई ईंट बच्चे के सिर पर ना लगते ही उसके पीठ पर लगी थी, जिसके कारण उसे ज्यादा गंभीर चोट नही आई। वही डीसीपी विनोद मीना ने बताया कि आरोपी युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त है और दो साल से उसका मेंटल होस्पिटल में इलाज चल रहा था और कुछ दिनों पहले ही होस्पिटल से भाग कर क्षेत्र में आया था। साथ ही आरोपी बच्चे ग्रंथ के घर के सामने ही रहता है।बहरहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Exit mobile version