एयरपोर्ट की पार्किंग में पर युवक युवतियों को शराब पीना महंगा पड़ा क्यूआरटी टीम ने पुलिस को सौंपा, आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read


इंदौर एयरपोर्ट की पार्किंग में क्यूआरटी टीम ने शराब पीते 4 युवक और 1 युवती को पकड़ा। उनकी कार में शराब की बोतल,ग्लास और सिगरेट मिली। सीआईएसएफ के जवान पहुंचने पर वे माफ़ी मांगने लगे। मामले में आबकारी एक्ट में प्रकरण दर्ज किया गया है।
गश्त के दौरान शराब पीते मिले युवक-युवती
क्यूआरटी गश्त के दौरान प्रभारी एसआई प्रशांत रघुवंशी की टीम ने अल सुबह करीब 5: 50 बजे चार युवक और एक युवती को एयरपोर्ट पार्किंग क्षेत्र में शराब पीते पकड़ा था। इसके बाद प्रभारी ने शिफ्ट इंचार्ज और सीआईडब्ल्यू स्टाफ को इसकी सूचना दी। इन्हें एअरपोर्ट टर्मिनल लाया गया।
आबकारी एक्ट में कारवाई
एरोड्रम पुलिस ने एक युवक पर ड्रिंक एंड ड्राइव को लेकर केस दर्ज किया है। वही युवती सहित अन्य तीन युवकों पर खुले में शराब पीने को लेकर आबकारी एक्ट के तह्त मामला पंजीबद्ध किया है।
आलोक शर्मा, एडीशनल डीसीपी

TAGGED:
Exit mobile version