एमबीए की स्टूडेंट का बनाया अश्लील वीडियो वायरल के नाम पर रूपये की मांग युवक के खिलाफ केस दर्ज

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

इंदौर के परदेशीपुरा इलाके में रहने वाले एक आरोपी ने एमबीए की स्टूडेंट के अश्लील वीडियो चोरी से बना लिये इसके बाद उसे वायरल करने की धमकी देकर रूपये ऐंठता रहा था परेशान होकर छात्रा ने दो बाद अपनी रहने की जगह भी बदल दी लेकिन आरोपी इसके बाद भी लगातर उसका पीछा करता रहा। आखिर में परेशान होकर छात्रा ने अपने माता पिता को पूरी बात बताई इस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ करने ओर ब्लेकमेल करने के मामले में केस दर्ज किया है

परदेशीपुरा पुलिस के मुताबिक 26 साल की छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने उसके पूर्व परिचित मकान मालिक के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है छात्रा ने पुलिस को दी गई जानकारी में बताया कि वह एमबीए की पढ़ाई कर रही है 2019 में वह नानी के यहां रहने गई कभी कभी नानी काम से बाहर चली जाती इसी बीच एक दिन जब वह कपड़े बदल रही थी तो किचन के यहां के रोशनदान से मकान मालिक के बेटे ने उसका वीड़ियो बनाया इसके बाद मकान मालिक ने मोबाइल नंबर लेकर कॉल किया ओर कहां कि उसके पास अश्लील वीडियो है उसे वह वायरल कर देगा मकान मालिक के बेटे ने मिलने बुलाया वीडियो दिखाते हुए हाथ पकड़कर अश्लील हरकत करने की कोशिश की लेकिन धक्का देकर उसे दूर किया मकान मालिक के बेटे ने कहां कि वीडियो वायरल नही करेगा लेकिन उसके बदले रूपये देने होगे छात्रा ने अपने पास रखे सभी रूपये नितीन को दे दिए छात्रा परेशान होने के बाद चुपचाप वहां से रूम खाली किया ओर परदेशीपुरा इलाके में ही दूसरी जगह रूम ले लिया। यहां भी मकान मालिक के बेटे ने जानकारी निकाली ओर कॉलेज आते जाते समय उसका पीछा किया दिसंबर 2023 की बात है सुबह जल्दी आश्रम जाना था जब अलसुबह वह नहाने के लिये बाथरूम में पहुंची तो खिड़की के यहां मकान मालिक के बेटे मोबाइल लेकर खड़ा दिखा वह वीडियो बनाना चाहता था देखने के बाद उसे चिल्लाया तो वह मौके से भाग गया वह घबरा गई ओर डरने लगी काफी समय तक नितीन से बचने की कोशिश की। जनवरी 2024 में कमरा खाली करके पिता के पास जाकर रहने लगी मकान मालिक के बेटे के डर के चलते घर के बाहर जाना बंद कर दिया ज्यादा किसी से बात नही करती माता पिता ने इसका कारण पूछा तो पूरी बात बताई उन्होंने हिम्मत दी ओर मामले में नितीन के खिलाफ केस दर्ज कराया

Exit mobile version