इंदौर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में रहने वाली एमपीपीएससी की तैयारी करने वाली एक छात्रा के साथ उसके ही चचेरे भाई के दोस्त ने रेप की वारदात को अंजाम दिया, फिलहाल पूरे ही मामले में पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है
-पूरा मामला इंदौर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र का है राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक छात्रा के साथ उसके ही भाई के दोस्त ने रेप की वारदात को अंजाम दिया वहीं पीड़िता ने प्रकरण दर्ज करवाते हुए पुलिस को जानकारी दी कि वह इंदौर के नजदीक से पढ़ाई के लिए यहां पर आई हुई है और इंदौर के ही हुई हॉस्टल में रहकर एमपीपीएससी की तैयारी कर रही है इसी तरह से उसका चचेरा भाई भी उसी की तरह पढ़ाई करने के लिए यहां पर आया हुआ है और वह अलग रूम लेकर अपने दोस्त के साथ रहता है लेकिन इसी दौरान युवती का भी वहां पर आना-जाना था इसी दौरान चचेरे भाई के दोस्त से युवती की भी जान पहचान हो गई और अधिकतर तीनों लोग मिलकर भी पढ़ाई करने लगे लेकिन इसी दौरान युवती के चचेरे भाई के दोस्त ने यह आश्वासन दिया कि वह उसे शादी कर लेगा और इसके बाद उसके साथ युवक ने रेप की घटना को अंजाम दिया लेकिन काफी दिन बाद जब युवती ने शादी को लेकर युवक से पर दबाव बनाया तो युवक शादी करने की बात पर से मुकर गया ,इसके बाद पीड़िता ने आहत होकर राजेंद्र नगर पुलिस को पूरे मामले में शिकायत कर युवक के खिलाफ रेप सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज करवा दिया , वहीं पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है और जल्द ही उसे गिरफ्तार करने की बात कही जा रही है।
