एमडी ड्रग के साथ आरोपित गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
0 Min Read

इंदौर। क्राइम ब्रांच ने एमडी ड्रग की तस्करी करने वाले आरोपित समीर शेख निवासी काजी की चाल को गिरफ्तार किया है। आरोपित के पास से 42 ग्राम एमडी ड्रग मिला है। समीर शास्त्री ब्रिज के पास खड़ा था, तभी टीम ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने बड़ी मात्रा में मुंबई से एमडी ड्रग लाकर टोकन के माध्यम से शहर में सप्लाई करना स्वीकारा किया।

Exit mobile version