इंदौर की एमआईजी पुलिस और क्राइम ब्रांच ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए होटल अमर विलास पर छापामार कार्रवाई करते हुए बड़ी संख्या में जुआ खेल रहे 10 युवकों को गिरफ्तार किया है पकड़े गए जुआरियों से 1 लाख रुपये नगद , 10 मोबाइल , 3 टू व्हीलर वाहन सहित फोर व्हीलर वाहन जब्त किए है
आपको बता दे पूरा मामला इंदौर के एमआईजी थाना क्षेत्र के अमर विलास होटल का है जहां मुखबिर द्वारा पुलिस को सूचना दी गई थी कि होटल के कमरा नम्बर 505 में बड़े स्तर पर बड़ा जुआ चल रहा है जिस पर से क्राइम ब्रांच और एमआईजी की टीम ने दबिश दी और मौके पर 10 जुआरीयो को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया पुलिस ने उनके पास से 1 लाख 18 हजार 300 रु , 10 मोबाइल , 3 टू व्हीलर वाहन , और फोर व्हीलर वाहन और ताश पत्ते बरामद किए हैं एमआईजी पुलिस ने सभी आरोपियों पर जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई कर सभी को गिरफ्तार किया है
