रविवार रात एमआईजी थाना क्षेत्र में गाड़ी टकराने की बात पर दो पक्षों में विवाद के बाद जमकर मारपीट हुई । मामले में पुलिस ने दोनो पक्षों की शिकायत पर प्रकरण दर्जकर जांच शुरू कर दी है ।
मामला एमआईजी थाना क्षेत्र के बेकरी गली का है । यह एक तेजगति बुलेरो कार ने कुछ लोगो को टक्कर मार दी थी । जिसके बाद कार चालक और लोगो का विवाद हो गया जिसमे दोनो पक्षों में जमकर मारपीट हुई थी । जिसमे चाकू लगने से प्रेमचंद सहित तीन लोग घायल भी हुए है । घटना की जानकारी मिलने पर एमआईजी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया ।
मामले में पुलिस ने दोनो पक्षों की शिकायत पर प्रकरण दर्जकर जांच शुरूकर दी है ।
