एमआईजी थाना क्षेत्र में एक 10 साल के बच्चे के साथ क्षेत्र में ही रहने वाले युवक ने अश्लील हरकत की

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर के एमआईजी थाना क्षेत्र में एक 10 साल के बच्चे के साथ गलत हरकत का मामला सामने आया है , फिलहाल पूरे ही मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है और जल्द आरोपी को गिरफ्तार करने की बात कही जा रही है।

पूरा मामला इंदौर के एमआईजी थाना क्षेत्र का है एमआईजी थाना क्षेत्र में रहने वाले एक 10 साल के बच्चे के साथ क्षेत्र में ही रहने वाले युवक ने अश्लील हरकत की है वही बताया जा रहा है कि 10 साल का बच्चा अपनी बुआ के वहां पर गया था इस दौरान पड़ोस में रहने वाला एक युवक ने उसे अपने घर में बुलाया और उसके बाद उसके साथ अश्लील हरकत की जब बच्चे ने युवक की बातों का विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की साथ ही यह भी धमकी दी कि यदि इस बात की जानकारी उसने किसी को दी तो जान से मार देगा इसके बाद बच्चा अपने घर पर आया और डर के कारण किसी तरह की कोई जानकारी नहीं दे रहा था जिसके बाद बच्चे की मां ने उससे पूछताछ की तो उसने पूरे घटनाक्रम की जानकारी दे दी इसके बाद इस पूरे मामले में बच्चों की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है वही एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह के द्वारा बताया जा रहा है कि पूरे ही मामले में बच्चों की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार भी किया जाएगा

Exit mobile version