एमआईजी क्षेत्र के एक फ्लेट में लगी आग लाखो का माल जलकर हुआ खाक फायर की टीम ने आग पर काबू पाया

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

गुरुवार रात एमआईजी क्षेत्र के एक फ्लेट में आग लगने की घटना सामने आई है । मौके पर पहुंची फायर की टीम ने आग पर काबू पाया । आग कैसे लगी फिलहाल कारणों का खुलासा नही हो सका है । आग की इस घटना में लाखो रूपये के नुकसान की बात समाने आई है ।

घटना पलासिया क्षेत्र के इंडस्ट्रीज हाउस के पास सांघी कालोनी के श्रेयसदीप अपार्टमेंट की है । यह चौथे माले पर स्थित फ्लैट नंबर 404 में आग लगाने की घटना सामने आई है । फ्लैट में अशोक भारद्वाज अपने परिवार के साथ रहते है । देर रात धुएं से दम घुटने पर परिवार की नींद खुली तो फ्लैट में आग लगी हुई थी । जिसके बाद पास के लोगो की मदद से परिवार बाहर निकला और फायर की टीम को सूचना दी । फायर की टीम ने कड़ी मशक्क़त के बाद आग पर काबू पाया ।

आग कैसे लगी फिलहाल इसके कारणों का खुलासा नही हुआ है । आशंका जताई जा रही है को वायरिंग में हुई शार्ट सर्किट से आग लगी थी । आग की इस घटना में लाखो रुपये का माल जलकर खाक हो हो गया ।

Exit mobile version