इंदौर के छोटी ग्वालटोली थाना क्षेत्र के अन्तर्गत सरवटे बस स्टैण्ड पर कल एजेंटी रोकने के लिए निगमकर्मी ने रोकटोक की तो एजेंट भड़क गया निगम की तरफ से बुरहानपुर पाइंट पर तैनात राकेश सेनी ने एजेंट को रोका तो कहा सुनी हो गई उस समय तो वह एजेंट पलटकर चला गया, लेकिन कुछ देर बाद वापस एजेंट बस स्टैण्ड परिसर में पहुंचा और पूछताछ काउंटर के पास रखे पौधे के गमले को उठाया और निगमकर्मी राकेश सैनी के ऊपर वह गमला फेंकर वह भाग गया यह तो गनीमत है कि वह गमला राकेश सैनी पर नहीं गिरा नहीं तो गंभीर चोंट आ सकती थी। गमला दूर से फेंका गया था, जिससे गमला टूटकर चूर हो गया
वही इस हमले के बाद निगमकर्मी तत्काल छोटी ग्वालटोली थाना पहुंचे और आरोपी पर सख्त कार्रवाई की मांग भी की गई इधर निगम सहित सरवटे बस स्टैण्ड के कर्मचारियों का कहना है कि पुलिस अन्दर बस स्टैण्ड परिसर में भी तैनात रहना चाहिए, कई एजेंटों की बस स्टैण्ड परिसर में दादागिरी चल रही है और यहां तक कि निर्धारित किराये से ज्यादा किराया भी यात्रियों से लिया जाता है, एजेंट अपना दबदबा कायम रखना चाहते हैं अभी पुलिस एजेंट के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करती है, जबकि पहले थाना प्रभारी रहे राकेश मोदी ने एजेंटों के खिलाफ सख्त मुहिम चलाई थी, जिससे उगाई करने वाले एजेंटों ने सरवटे बस स्टैण्ड को खाली कर दिया था निगम कर्मियों की शिकायत पर पुलिस ने अभी तो एजेंटों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की है, इससे आक्रोश है
