एक दर्जन से ज्यादा गारमेंट कारोबारियों के यहां जीएसटी विभाग की कार्यवाही

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर में गुरुवार देर रात से अलग-अलग कारोबारियों के यहां चल रही जीएसटी विभाग की कार्यवाही शनिवार सुबह तक जारी रही जीएसटी। विभाग ने शहर के एक दर्जन से अधिक गारमेंट कारोबारियों के यहां छापे मारे हैं। सेंट्रल जीएसटी की टीम ने यह कार्यवाही राजवाड़ा, रेडीमेड कॉम्प्लेक्स से लेकर रीवर साइड रोड व अन्य जगह की है। छापे की कार्यवाही की कई कारोबारियों को जब भनक पड़ी तो उन्होंने अपने दुकान-गोदाम बंद कर दिए। बताया जा रहा है कि कई प्रतिष्ठानों से बड़ी मात्रा में स्टॉक के साथ-साथ संबंधित दस्तावेज जब्त किए हैं। विभाग को अंदेशा है कि बिना बिल का माल खरीदकर बेचा जा रहा है, जिसमें 5 फीसदी जीएसटी की चोरी की जा रही है।.

Exit mobile version