एक्सीडेंट में इंजीनियर की मौत के मामले में दोस्त पर एफआइआर दर्ज, ऐसे पकड़ा झूठ

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read
  • रालामंडल के पास 11 फरवरी को कार पलटी खा गई थी, जिसमें इंजीनियर कौस्तुभ लांबे की मौत हो गई थी।

इंदौर। आइटी कंपनी के इंजीनियर कौस्तुभ लांबे की मौत के मामले में तेजाजी नगर थाना पुलिस ने साथी इंजीनियर प्रशांत द्विवेदी के खिलाफ एफआइआर दर्ज कर ली है। उसकी लापरवाही से कौस्तुभ की मौत हुई थी। प्रशांत ने पुलिस को गुमराह किया, लेकिन जांच में झूठ पकड़ा गया।इंदौर के रालामंडल के समीप 11 फरवरी को कार (एमपी 09 डब्ल्यूडी 7623) पलट गई थी। कार में बैठा कौस्तुभ सड़क से करीब 100 फीट दूर गिरा और कार के परखच्चे उड़ गए। प्रशांत ने पुलिस को बताया कि कार कौस्तुभ चला रहा था। वह बगल वाली सीट पर बैठा था। डिवाइडर से टकराकर कार पलटी तो वह गिर गया और बच गया।एएसआइ विष्णु चौहान ने जांच की तो प्रशांत की लापरवाही पकड़ी गई। प्रशांत ही कार चला रहा था। विजय नगर में शराब पार्टी करने के बाद दोनों रालामंडल की ओर चले गए

Exit mobile version