एक्सीडेंट के विरोध में डीएवीवी के बाहर एबीवीपी का प्रदर्शन स्टूडेंट्स ने महापौर भार्गव के सामने रखी मांग

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय परिसर में लगातार हो रही दुर्घटनाओं को लेकर छात्र संगठनों द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन में इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव और कुलपति रेणु जैन भी पहुंची और स्पीड ब्रेकर बनाए जाने की मांग को लेकर मंगलवार से भूख हड़ताल पर बैठे एनएसयूआई के नेता अमन पटवारी की हड़ताल खत्म करवाई।

– वहीं कुलपति रेणु जैन ने स्पीड ब्रेकर की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे छात्र नेता अमन पटवारी को पानी पिलाकर हड़ताल खत्म करवाई। वहीं एबीवीपी के छात्रों ने परिसर के बाहर सड़क पर बढ़ती जा रही दुर्घटनाओं को लेकर महापौर से दोनों और सड़कों पर स्पीड ब्रेकर बनाए जाने को लेकर किए जा रहे प्रदर्शन के बाद त्वरित अधिकारियों को मौके पर बुलवाया और स्पीड ब्रेकर बनाए जाने के निर्देश दिए। महापौर भार्गव ने कहा कि अधिकारियों को निर्देश दिए हैं और बुधवार शाम तक सड़क के दोनो और स्पीड ब्रेकर बना दिए जाएंगे। वहीं छात्रों ने मंगलवार को बस से गिरी तीन छात्राओं के लिए मुआवजे की मांग को लेकर महापौर भार्गव ने एआईसीटीएसएल के नियमों के तहत मुआवजा दिए जाने का आश्वासन दिया है।

Exit mobile version