एकांकी मार्ग के लिए राजवाड़ा जवाहर मार्ग के व्यापारी कलेक्टर आशीष सिंह से मिले और उन्हें धन्यवाद दिया

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

-राजवाड़ा ओर जवाहर मार्ग क्षेत्र के यातायात को सुगम बनाने की दिशा में बड़ा गणपति से लेकर कृष्णपुरा छत्री एवं नंदलालपुरा से लेकर राजमोहल्ला तक के मार्ग को एकांगी मार्ग (वन वे) किया गया था जहा अब उसके सार्थक परिणाम देखने को मिल रहे है,जहा इससे खुश होकर राजवाड़ा जवाहर मार्ग व्यापरी कलेक्टर आशीष सिंह से मिले और उन्हें धन्यवाद दिया।

दरअसल शहर के यातायात को सुगम बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन, ट्रैफिक विभाग और नगर निगम द्वारा ये वनवे किया गया है, हालांकि शुरुआत में लोगो को काफी परेशानिया भी हुई लेकिन धीरे धीरे हालात सुधार रहे है जहाँ आज व्यापरी भी वनवे से खुश है और इसके लिए व्यापरी कलेक्टर से मिले और उन्हें धन्यवाद दिया, व्यापारियों का कहना है कि वनवे होने से उनके व्यापार व्यवसाय में कोई फर्क नही पड़ा।
गौरतलब है कि नगर निगम जिला प्रशासन व ट्रैफिक विभाग के आला अधिकारियों ने बड़ा गणपति से नंदलालपुरा से लेकर राजमोला तक एकांकी मार्ग किया है ताकि पश्चिम क्षेत्र का यातायात का दबाव कम किया जा सके।

Exit mobile version