उत्तराखंड के लूटेरो को पुलिस ने रुद्रपुर से गिरफ्तार किया एक साथी फरार

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

अन्नपूर्णा क्षेत्र से बैग लूट कर भागे बदमाश को पुलिस ने उत्तराखंड के रुद्रपुर से गिरफ्तार किया है बदमाश का एक साथी फिलहाल फरार है उसकी तलाश कि जा रही है ख़ास बात यह कि बदमाश उत्तराखंड से बाईक लेकर लूट के लिए निकले थे पहले उन्होंने जयपुर में लूट कि वारदात कि उसके बाद बदमाशों ने देवास में एक लूट कि वारदात को अंजाम दिया फिर इंदौर के अन्नपूर्णा क्षेत्र में लूट कि वारदात कर फरार हो गए थे

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी का नाम जाकिर हुसैन निवासी रुद्रपुर उत्तराखंड है वह अपने एक साथी के साथ बाइक से लूट करने के लिए उत्तराखंड से निकला था लगातार जयपुर व देवास मे लूट करने के बाद इंदौर में लूट कर उत्तराखंड भाग गए थे डीसीपी ऋषिकेश मीणा ने बदमाशों को पकड़ने के लिए करीब 300 से ज्यादा सीसीटीवी फूटेज देखे थे पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए तीन पुलिस कि टीम बनाई थी जिसके बाद पुलिस रुद्रपुर तक पहुंची और आरोपी जाकिर को गिरफ्तार किया लूटे हुए बैग से जाकिर के हिस्से में एक मंगलसूत्र आया था जिसे पुलिस ने जप्त कर लिया है जाकिर के साथी के पास झुमके व मोबाइल फ़ोन है उसकी तालश अभी कि जा रही है

Exit mobile version