इलाज के बहाने अस्‍पताल पहुंचा बुजुर्ग… डाॅक्टर को उर्दू में लिखा पत्र – तुमसे शादी करना चाहता हूं, केस दर्ज

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

पुलिस के अनुसार आरोपी बुजुर्ग को गिरफ्तार कर लिया गया है। पता चला है कि बुजुर्ग पहले भी इस तरह की हरकत कर चुका है। वह डॉक्‍टर को बुरी नीयत से देखता था। पहले उसे समझाइश देकर छोड़ दिया गया था।
मध्‍य प्रदेश के इंदौर का शहर का है यह मामला।
नाखून के इलाज के बहाने पहुंचा था अस्‍पताल।
एक माह से डॉक्‍टर को परेशान कर रहा था बुजुर्ग।

इंदौर। शहर एमवाय अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले 62 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति के खिलाफ महिला डाॅक्टर ने छेड़छाड़ का केस दर्ज करवाया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपित आजाद नगर निवासी सलाउद्दीन के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। वह अस्पताल में नाखून का इलाज करवाने के लिए आता था और करीब एक माह से डाॅक्टर को परेशान कर रहा था। आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोप है कि एमवाय अस्पताल की ओपीडी में आरोपित बुजुर्ग पहले भी कई बार डाॅक्टर को परेशान कर चुका है। वह जब भी इलाज करवाने आता था, बुरी नीयत से उन्हें देखता था। आरोपित ने डाॅक्टर को उर्दू में पत्र भी लिखा है, जिसमें शादी करने की इच्छा जताई है।

यह पत्र महिला डाॅक्टर को तो समझ नहीं आया, लेकिन जब अन्य उर्दू भाषा जानने वाले ने पढ़ा तो समझ आया कि इसमें क्या लिखा हुआ है। वह इससे पहले भी इस तरह की हरकत कर चुका है, जिसे समझाइश देकर छोड़ दिया गया था, लेकिन सोमवार को जब आरोपित ने हरकत की तो स्टाॅफ उसे पकड़कर परिसर में बनी पुलिस चौकी लेकर पहुंचा, जहां उसे थाने ले जाया गया। पुलिस अब आरोपित से पूछताछ कर रही है।

Exit mobile version