इंदौर शहर में बड़ी धूमधाम से हनुमान जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। कई जगह भंडारों से लेकर रात्रि मे भजन संध्या का आयोजन किया गया जा रहा है। इसी उपलक्ष्य में इमली बाजार रोड स्थित सिद्ध हनुमान मंदिर में भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी ही तादाद में आसपास के क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने भोजन प्रसादी ग्रहण की। पिछले 21 वर्षों से मंदिर की समिति द्वारा एवं आसपास के प्रबुद्ध जनो और समाजसेवीयों के द्वारा इस मंदिर में प्रत्येक वर्ष लगातार भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। मंगलवार रात भी भंडारे का बड़े ही हर्षवल्ला से आयोजन किया गया जिसमें श्री सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर को छप्पन भोग लगाया गया एवं भक्तों जन्म में प्रसादी का वितरण किया गया। भंडारे के इस आयोजन में क्षेत्रीय विधायक गोलू शुक्ला एवं मंदिर कार्यसमिति के लोग उपस्थित थे।
