इन्दौर नगर निगम के द्वारा टैक्स की दर वृद्धि के विरोध में कांग्रेस का जन जागरण अभियान

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर इंदौर नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे व सदाशिव यादव ने कहा कि नगर निगम के द्वारा चालू वित्त वर्ष के बजट में संपत्ति कर और जलकर की दर में वृद्धि करना नागरिकों के साथ अन्याय है। भाजपा के द्वारा बहुमत का दुरुपयोग किया जा रहा है। इसके विरोध में कांग्रेस के द्वारा जन जागरण अभियान चलाया जाएगा। नगर निगम पर 6 अगस्त को होने वाले प्रदर्शन में इस दर वृद्धि को वापस लेने की मांग की जाएगी चौकसे ने आज यहां पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि पिछले बजट में भी महापौर पुष्यमित्र भार्गव के द्वारा गुपचुप तरीके से करीब 600 कॉलोनी की संपत्ति कर की दर में वृद्धि की गई थी। अब इस बार के बजट में सारे शहर की कॉलोनी, मोहल्ले, बस्ती की संपत्ति कर की दर बढ़ा दी गई है। यह दर वृद्धि भी उस स्थिति में की गई है जब नगर निगम सारे शहर में कहीं भी किसी भी तरह के विकास कार्य को अंजाम नहीं दे पा रहा है। जब कॉलोनी, मोहल्ला तो छोड़िए शहर के मुख्य मार्ग की सड़कों के भी गड्ढे नहीं भर पा रहे हैं। ऐसी स्थिति में नगर निगम के द्वारा संपत्ति कर की दर में वृद्धि करने का एक गलत फैसला लिया गया है। उन्होंने कहा कि महीने में 15 दिन पानी देकर पूरे महीने के पानी का बिल लेने वाले नगर निगम के द्वारा जलकर की दर में 100 रुपए प्रति माह प्रति कनेक्शन की वृद्धि सरासर अन्याय है। शहर के नागरिक साल के पूरे 12 महीने कभी पानी के संकट तो कभी गंदा पानी आने के कारण हैरान परेशान रहते हैं । ऐसे में नगर निगम के द्वारा जलकर की वृद्धि किया जाना किसी भी हालत में उचित नहीं है

Exit mobile version