इन्दौर कोविड – 19 आयुष चिकित्सक संघ इंदौर ने कलेक्टर कार्यालय पर ज्ञापन दिया

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

मध्यप्रदेश इन्दौर में कोविड 19 महामारी के बाद निकाले गए अस्थाई कोविड 19 आयुष चिकित्सक, दन्त चिकित्सक, लैब टेक्निशियन, फार्मासिस्ट, स्टाफ नर्स, साइंटिस्ट सहित अन्य सभी पैरामेडिकल चिकित्सकीय दल को फिर से नौकरी में बहाल करते हुए रिक्त स्थानों में संविदा नियुक्ति किया जाए

डॉक्टर सिद्धार्थ शर्मा ने बताया निवेदन है की कोविड 19 महामारी के दौरान मध्यप्रदेश में चिकित्सा व्यवस्था ठीक नहीं थी प्रदेश में चिकित्सकीय मानव संसाधन की कमी थी और प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था तो ठीक करने एवं मानव संसाधन की कमी को पूरा करने के लिए मध्य प्रदेश में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के द्वारा पुरे मध्यप्रदेश में अस्थाई रूप से आयुष चिकित्सक, दन्त चिकित्सक, लैब टेक्निशियन, फार्मासिस्ट, स्टाफ नर्स, साइंटिस्ट सहित अन्य सभी पैरामेडिकल चिकित्सकीय दल की नियुक्ति मध्यप्रदेश शासन के द्वारा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मध्यप्रदेश के आदेश व मेरिट अंक के अनुसार जिला स्वास्थ्य समिति के माध्यम से प्रदेश के सभी जिलो में अस्थाई रूप से आयुष चिकित्सक, दन्त चिकित्सक, लैब टेक्निशियन, फार्मासिस्ट, स्टाफ नर्स, साइंटिस्ट सहित अन्य सभी पैरामेडिकल चिकित्सकीय दल की नियुक्ति की गई थी एवं सभी अस्थाई चिकित्सकीय दल के द्वारा फीवर क्लिनिक, कोविड केयर सेंटर कोविड आईसीयु कोविड सेम्पलिंग, कोचिड टीकाकरण सहित अन्य स्थानो में लगभग 2 वर्ष तक काम कराया गया था इन्दौर कोविड – 19 आयुष चिकित्सक संघ ने इंदौर के कलेक्टर कार्यालय पर ज्ञापन दिया

Exit mobile version