इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर छात्रा से रेप:बात करना बंद की तो VIDEO वायरल करने दी धमकी, मामला दर्ज

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर के लसूडिया में इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद एक छात्रा के साथ रेप का मामला सामने आया है। आरोपी ने तीन साल तक पीड़िता से दोस्ती कर उसके साथ संबंध बनाए। इसके बाद छात्रा ने मिलना बंद किया तो आरोपी उसे व्‍हाट्सएप पर फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा, उक्त मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है।
इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती
लसूडिया पुलिस ने बताया कि 12 वी क्लास में पढ़ने वाली छात्रा की शिकायत पर आदित्य पर रेप,धमकाने और ब्लैकमेल करने के मामले में केस दर्ज किया है। आगे बताया कि पीड़िता शासकीय स्कूल में पढ़ाई कर रही है। उसकी पहचान साल 2021 में इंस्टाग्राम पर आरोपी से हुई थी। इसके बाद दोनों की अच्छी दोस्ती हो गई और दोनों मिलने लगे। आदित्य ने कहा कि वह शादी करना चाहता है, वह समाज का भी है तो दिक्कत नही आएगी और परिवार से बात कर लेगा।
शादी का झांसा देकर किया रेप
साल 2022 में आदित्य ने लसूडिया मोरी में एक गोदाम में छात्रा को मिलने बुलाया। इस दौरान उसने सबंध बनाने का दबाव डाला तब उसे रोका। आदित्य ने कहा कि अगर सबंध बन गए तो शादी करने से परिवार के लोग भी नही राेकेगे। उसकी बातों में आ गई, इसके बाद आदित्य ने कई बार यहां बुलाकर रेप किया।
वीडियो वायरल करने की धमकी दी
पीड़िता ने शिकायत में बताया कि करीब 5 माह पहले आदित्य की हरकत ओर शादी को लेकर बात नही करने के चलते मिलना बंद कर दिया। इसके बाद आदित्य बार-बार कॉल कर मिलने आने के लिये दबाव बनाने लगा। इनकार करने पर कहा कि वह फोटो और वीडियो व्‍हाट्सएप पर डाल देंगा। उसके परिवार के लोगों को भी शेयर कर देगा। उसकी बात नही मानी तो लगातार धमकी देने लगा। परेशान होकर बहन को पूरी घटना बताई और उसने मां से बात की। रविवार को मामले में थाने पहुंचकर शिकायत की गई, पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

TAGGED:
Exit mobile version