
मामला मालवा हॉस्पिटल पर एडमिट शिव कुमार बेदीया 22 वर्ष निवासी खल बुजुर्ग धार खल घाट पर अज्ञात वाहन के टक्कर से घायल होने के बाद के इलाज के लिए इंदौर में भर्ती कर गया था 5 दिन उपचार के बाद लड़के की मृत्यु हो गई परिवार पर इतना बड़ा वंजपात होने के बाद भी हॉस्पिटल का बिल 430000 के आसपास हो चुका था पीड़ित परिवार के परिजन द्वारा सब कुछ गिरमें रखकर अस्पताल के लाखों रुपए बिल दिया गया इसके बाद भी
बिल 170000 रुपए की राशि अभी भी बाकी थी हॉस्पिटल प्रशासन ने कह दिया था बाकी का बिल जमा कर शव यहां से ले जा ओ मजदूर परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक ना होने के कारण हॉस्पिटल के बचे हुए बिल की व्यवस्था नहीं हो पा रही थी काफी प्रयास करने के बाद पीड़ित परिवार ने अपने परीचित दीपक जी लश्करी राऊ से संपर्क कर सारी घटना बताई गई जिस पर दीपक जी द्वारा इंदौर हॉस्पिटल पीड़ित परिवार संघ के जीतू कुशवाह जी से संपर्क करा गया और परिवार की आर्थिक स्थिति बताई गई
जिस पर हमारे द्वारा हॉस्पिटल प्रशासन से संपर्क कर परिवार की आर्थिक स्थिति बताते हुए पीड़ित परिवार की मदद करने का आग्रह किया गया जिस पर अस्पताल द्वारा हमारे आग्रह स्वीकार करते हुए पीड़ित परिवार के बिल में ₹170000 की छूट दी गई
अस्पताल प्रशासन का बहुत धन्यवाद जिन्होंने हमारे आग्रह पर बिल में छूट दी
पीड़ित परिवार ने इंदौर हॉस्पिटल पीड़ित परिवार संघ के सभी सदस्यों का धन्यवाद देते हुए कहा कि आप बहुत ही नेक कार्य कर रहे हैं इसे सतत चालू रखे ताकि और भी गरीबों की मदद हो सके
