.इंदौर हाईकोर्ट में धार भोजशाला मामले की सर्वे रिपोर्ट हुई पेश

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर हाईकोर्ट में धार भोजशाला मामले की सर्वे रिपोर्ट हुई पेश, दो हजार पन्नो की रिपोर्ट एएसआई ने करी पेश, 22 जुलाई को होगी इस पर सुनवाई

धार के बहुचर्चित भोजशाला मामले में लंबे समय से हाई कोर्ट में सुनवाई जा रही है, वही इस मामले में 98 दिनों तक लगातार चले सर्वे के बाद आज आर्कियोलॉजिकल सर्वे आफ इंडिया याने एएसआई की तरफ से दो हजार पन्नो की एक रिपोर्ट हाई कोर्ट में पेश कर दी गई है। इसके बाद इस मामले में 22 जुलाई को सुनवाई होगी। वही हाईकोर्ट में रिपोर्ट सार्वजनिक करने पर रोक लगाई है। जिसमें सभी पक्षों को बंद लिफाफे में रिपोर्ट दी जायेगी। गौरतलब है कि भोजशाला से हिंदू देवी देवता और मंदिर होने के पुरातत्विक अवशेष मिले है। जिसमें जैन समाज की तरफ से भी एक दावा पेश किया था, जिसे उनके द्वारा वापस ले लिया गया है।

Exit mobile version