इंदौर एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ ने एक यात्री के पास से अमेरिकी डॉलर, पाउंड, यूरो, न्यूजीलैंड डॉलर और रियाल बरामद किए हैं। भारतीय मुद्रा में इन सबकी कीमत 26 लाख रुपये बताई गई है। पूछताछ के दौरान यात्री विदेशी मुद्रा के बारे में कोई जानकारी नहीं दे सका।
सीमा शुल्क विभाग को यात्री के पास विदेशी मुद्रा होने की सूचना मिली थी।
इंदौर एयरपोर्ट पर यात्री को रोककर तलाशी ली गई तो विदेशी मुद्रा मिली।
पूछताछ में कुछ नहीं बता पाने पर सीमा शुल्क विभाग ने इसे जब्त कर लिया।
इंदौर। इंदौर से शारजाह जाने वाले यात्री के पास से विदेशी मुद्राएं जब्त की गई हैं। यूरो, अमेरिकी डॉलर, न्यूजीलैंड डालर, पाउंड और रियाल के रूप में मिली इस विदेशी मुद्रा का भारतीय मूल्य करीब 26 लाख रुपये है। विदेशी मुद्रा के बारे में पूछताछ करने पर यात्री कोई जानकारी नहीं दे सका। पकड़ा गया यात्री एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान संख्या आईएक्स 255 से इंदौर से शारजाह के लिए यात्रा करने वाला था। सीमा शुल्क विभाग को सूचना मिली थी कि यह यात्री अपने साथ विदेशी मुद्रा ले जा रहा है।
सीआईएसएफ ने यात्री को रोका था
इस पर सीआईएसएफ ने यात्री को हवाई अड्डे के प्रस्थान हाल के पास पूछताछ के लिए रोका। जब यात्री की जांच की गई तो उसके पास ट्राली में रखी विदेशी मुद्रा मिली। सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों ने यात्री से विदेशी मुद्रा के बारे में पूछताछ की, लेकिन वह कुछ नहीं बता सका। उसने यह भी नहीं बताया कि उसके पास यह मुद्रा कहां से आई है। उसके पास इस संबंध में कोई दस्तावेज भी नहीं था। सीमा शुल्क विभाग ने विदेशी मुद्रा को जब्त कर लिया है।
यह मिली मुद्रा
अमेरिकी डॉलर – 8000
न्यूजीलैंड डॉलर – 500
पौंड – 60
रियाल – 40
यूरो – 19665
