इंदौर सेंट्रल जेल में कैदी ने किया सुसाइड अटैम्प्ट:गले में घुसाई कील, तीसरी बार दी जान देने की कोशिश,पॉस्को एक्ट में हुआ है आजीवन कारावास

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर सेंट्रल जेल में एक कैदी ने बुधवार को सुसाइड का प्रयास किया। कैदी ने गले में कील घुसा ली। उसे उपचार के लिए गले में फंसी हुई कील के साथ एमवाय लेकर आया गया है। कुछ दिन पहले इसी कैदी ने जेल में लोहे की बाल्टी का कुंदा फंसा लिया था। लेकिन तब भी बच गया था। सेन्ट्रल जेल के कैदी दीपक पुत्र जगदीश निवासी इंदौर को जेल स्टाफ घायल अवस्था में बुधवार दोपहर एमवाय लेकर पहुंचा। दीपक के गले में कील घुसी हुई थी। डॉक्टरों ने जेल अधिकारियों से पूछा तो बताया कि दीपक ने सुसाइड अटैम्प्ट किया है। इसके बाद डॉक्टरों ने उसका उपचार शुरू किया। दीपक ने कुछ माह पहले जिला जेल में बाल्टी के कुंदे को गले में फंसाकर सुसाइड का प्रयास किया था। लेकिन तब भी उसकी जान बच गई थी।
पॉस्को एक्ट में हुई है आजीवन कारावास की सजा
दीपक पहले विचाराधीन कैदी था। पॉस्को एक्ट की धाराओं में उसे आजीवन कारावास की सजा हुई है। इसके बाद उसे जिला जेल से सेन्ट्रल जेल भेजा गया। दीपक अब तक तीन बार सुसाइड का प्रयास कर चुका है।

Exit mobile version