इंदौर के सराफा बाजार में चोरी की वारदात हो गई। एक दिन पहले यहां दो नाबालिगों ने एक साड़ी की दुकान का ताला तोड़कर गल्ले में रखे रुपए चुरा लिए। पुलिस को घटनाक्रम के सीसीटीवी मिले हैं। आरोपियों की तलाश की जा रही है। सराफा पुलिस के पास राजेश कुमार मोटवानी की सीतलामाता बाजार में अंजनी साड़ी के नाम से दुकान है। सुबह जब वह दुकान आए तो ताले टूटे पड़े थे। इसके बाद सीसीटीवी चेक किये ताे दो नाबालिग शटर का ताला तोड़कर अंदर घुसे और गल्ले में रखे 11 हजार से ज्यादा रूपए लेकर फरार हो गए। इस मामले में व्यापारी ने सीसीटीवी पुलिस को सौंपे हैं। दोनों नाबालिगों की तलाश की जा रही है।
