इंदौर शहर में लगातार बढ़ रहे अपराधों को लेकर युवा कांग्रेस मैदान में उतरी

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर शहर में लगातार बढ़ रहे अपराधों को लेकर युवा कांग्रेस मैदान में उतरी है और अपराधों की रोकथाम के लिए पुलिस कमिश्नर को ज्ञापन देने पहुंचे जहां उन्होंने शहर में लगातार बढ़ रहे गुंडाराज, नाइट कल्चर , महिलाओं की असुरक्षा ,युवाओं की असुरक्षा, पत्रकार और पुलिस कर्मियों पर हो रहे हमले
को लेकर भी चर्चा करी। नाइट कल्चर के कारण लगातार अपराध बढ़ रहे हैं इसके लिए एक स्पेशल टास्क फोर्स गठित की जाए जिस तरह से चंबल में अपराधों को रोकने के लिए टीम का गठन किया गया है जिससे अपराधी पीछे हटे हैं इस तरह से इंदौर शहर में भी इस तरह की टीम गठित करना चाहिए ताकि इंदौर शहर जो कि स्वच्छ शहर है वह अपराध जगत से दूर रह सके।

वहीं एडिशनल सीपी अमित सिंह ने कहा कि इंदौर शहर में अपराधों के खिलाफ लगातार कार्रवाई चल रही है वहीं युवा कांग्रेस आज मिलने आई थी और उन्होंने शहर में बढ़ रहे अपराधों के रोकथाम के लिए हमसे चर्चा भी की है साथी ज्ञापन भी दिया है उस पर पहले से ही काम किया जा रहा है। सख्त कार्रवाई की जा रही है वहीं युवा कांग्रेस द्वारा मांग करी गई थी की चंबल की तर्ज पर इंदौर में भी टीम का गठन किया जाए उसको लेकर कहा कि हर शहर की अपनी भूमिका होती है हर जगह के अलग-अलग अपराध होते हैं और अपराधों से निपटने के लिए हम इंदौर शहर में लगातार योजनाएं भी बना रहे हैं और कार्य भी किया जा रहा है। वही नाइट कल्चर को लेकर कहा कि हम लगातार मॉनीटरिंग कर रहे हैं जो रात में बार खुले हुए हैं उन पर भी हम नजर बनाए हुए हैं।

Exit mobile version