इंदौर शहर को ट्रेफिक सुधार के लिए 15 स्थानों पर यातायात को लेकर काम करने के निर्देश दिये

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर शहर को ट्रेफिक सुधार के लिए जिला प्रशासन,नगर निगम और ट्रेफिक विभाग द्वारा लगातार काम किया जा रहा है हालांकि पौधरोपण अभियान के चलते इस मुहिम को कुछ दिनों के लिए बंद कर दी थी लेकिन एक बाद फिर से इंदौर नगर निगम रिमूवल टीम जुट गई है ।

दरअलस इंदौर शहर के यातायात का दबाव कम करने के लिए इंदौर नगर निगम कुछ सड़को पर काम लगतार किया जा रहा है और व्यापारियों से अपना सामान दुकान के बाहर नही रखने की हिदायत भी दी गई है साथ ही उलंघन करने वालो पर समान जब्ती ओर दुकानें सील करने की कार्यवाही की जा रही, निगमायुक्त शिवम वर्मा ने बताया कि चूंकि पूरा नगर निगम बीते कुछ दिनों से पौधरोपण अभियान में लगा हुआ था इसलिए अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही रोक दी गई थी लेकिन कल से एक बार फिर से निगम द्वारा ये कार्यवाही प्रारंभ कर दी है,निगमायुक्त शिवम वर्मा ने कहा कि मंगलवार को जिला कलेक्टर आशीष सिंह द्वारा TL बैठक में 15 स्थानों पर यातायात को लेकर काम करने के निर्देश दिये गए है, जिस पर इंदौर नगर निगम टीम 15 स्थानों के अलावा अन्य स्थानों पर कार्य कर रही ताकि शहर के बेतरतीब ट्रेफिक को सुगम बनाया जा सके जो हमारा मुख्य उद्देश्य है।

Exit mobile version