इंदौर शहर लोकसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी को लेकर उठापटक लगातार जारी है यहां से एक दावेदार विनोद कुमार द्विवेदी ने कांग्रेस पार्टी पर टिकिट वितरण प्रणाली पर आरोप लगाया और कहा कि लोकसभा सीट पर हर बार शिक्षा माफियाओं और धनकुबेरों को टिकिट दिया गया जिनका कोई जनाधार नही था। 2024 के लिए पार्टी को इंदौर शहर के अन्य जमीनी कार्यकर्ताओं के नाम पर भी विचार करना चाहिए।
– इंदौर शहर के वरिष्ठ अधिवक्ता विनोद कुमार द्विवेदी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी ने इंदौर शहर में पिछले 35 वर्षों से लगातार लोकसभा का टिकिट धनकुबेरो को दिया है फिर भी लगातार कांग्रेस को हार का मुह देखना पडा है। वर्तमान में भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता के चलते लोकसभा चुनाव में कोई धन कुबेर सामने नहीं आ रहे हैं ऐसे में प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी का गृह क्षेत्र होने के बावजूद कोई तैयारी शुरू नहीं हुई है। पार्टी जमीन कार्यकताओं को छोडकर लगातार धनकुबेरो की परिक्र
