इंदौर के विजयनगर थाना क्षेत्र स्थित स्कीम नंबर 74 में कई वर्षों से संचालित हो रहे वात्सल्यपुरम जैन ट्रस्ट आश्रम पर 12 जनवरी को जिला प्रशासन महिला एवं बाल विकास विभाग सहित अन्य विभागों द्वारा संयुक्त रूप से छापामार कार्यवाही की थी जहां से जिला प्रशासन के द्वारा 21 नाबालिक बच्चियों को बरामद किया गया था जिनकी उम्र 16 वर्ष से भी कम थी और कुछ तो 16 वर्ष के लगभग थी इन नाबालिक बच्चियों को लेकर जिला प्रशासन ने बारीकी से जांच पड़ताल शुरू की तो पता चला की बच्चिया अलग अलग जिलों की रहने वाली हैं और उनके माता-पिता से आश्रम के लोग बच्चियों को यहां पर लाए थे प्राथमिक रूप से तो वहां पर तमाम सुविधाएं जिला प्रशासन को जांच में मिली थी लेकिन जो रजिस्टर था उसमें 21 बच्चियों के साथ ही अन्य चार बच्चियों का भी जिक्र था लेकिन आश्रम से 21 बच्चिया बरामद हुई थी और चार बच्चियों की जांच पड़ताल जिला प्रशासन अन्य विभागों के सहयोग से कर रही है तो वही पूरा मामला उच्च न्यायालय में भी चल रहा है वहां पर भी पूरे मामले को लेकर जवाब पेश किया जा रहे हैं तो वही पूरे मामले को लेकर विजयनगर थाने पर मारपीट सहित जेजे एक्ट और पास्को एक्ट की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है यह प्रकरण आश्रम से जुड़े हुए चार केयरटेकर के खिलाफ दर्ज कराया गया है जो नाबालिक बच्ची आती है उनको इतना प्रताड़ित किया जाता था कि उन्हें उल्टा लटका कर मारपीट की जाती थी यहां तक की सीढ़ियों से बांधकर भी मारपीट की जाती थी फिलहाल पुलिस पूरे मामले में जांच में जुटी है..
