इंदौर रेलवे स्टेशन में मिली महिला की लाश की गुत्थी उलझी, ऋषिकेश में मिले कटे हुए हाथ-पैर

By Abhishek Raghuvanshi
4 Min Read

इंदौर जीआरपी पुलिस ने अलग-अलग दल बनाकर अलग-अलग रेलवे स्टेशन के साथ ही आस-पास के शहरों में जांच शुरू कर दी है ऋषिकेश में अज्ञात महिला के शव के हाथ और पैर मिले थे, जिस पर हिंदी में मीराबेन और गोपाल भाई गुदा हुआ है। शनिवार रात महू से इंदौर पहुंची पैसेंजर ट्रेन के एक कोच में बेग और बोरी में अज्ञात महिला के शव दो हिस्सों में मिले थे इंदौर से रवाना हुई ट्रेन से शव के बचे हुए अंग ऋषिकेश पहुंचे
संभवत: उज्जैन से ही अलग-अलग ट्रेनों में रखे होंगे शव के टुकड़े इंदौर रेलवे स्टेशन के कोचिंग डिपो में कोच में मिले थे कुछ टुकड़े
इंदौर रेलवे स्टेशन के कोचिंग डिपो में शनिवार देर ट्रेन के कोच में मिले अज्ञात महिला के शव के बाकि के अंग एक बोरी में रविवार शाम को ऋषिकेश रेलवे स्टेशन इंदौर-ऋषिकेष योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस के कोच में मिले अब मामले में ऋषिकेश रेलवे पुलिस जांच कर रही है इधर, इंदौर जीआरपी पुलिस ने अलग-अलग दल बनाकर अलग-अलग रेलवे स्टेशन के साथ ही आस-पास के शहरों में जांच शुरू कर दी है। ऋषिकेश में अज्ञात महिला के शव के हाथ और पैर मिले थे, जिस पर हिंदी में मीराबेन और गोपाल भाई गुदा हुआ है। उल्लेखनीय है कि शनिवार देर रात महू से इंदौर पहुंची पैसेंजर ट्रेन के एक कोच में बेग और बोरी में अज्ञात महिला के शव दो हिस्सों में मिले थे, लेकिन उनमें हाथ और पैर गायब थे। जीआरपी पुलिस के अनुसार शव का पीएम किया जा चुका है। अब अलग-अलग जांच दल बनाएं है। जो कि महू, उज्जैन सहित आस-पास के अन्य रेलवे स्टेशन पर सीसीटीवी फुटेज की जांच व कर्मचारियों से पूछताछ कर रहे है। इसके साथ ही आस-पास के शहरों में भी जांच की जा रही है। हालांकि अब तक ना ही महिला के शव की पहचान हुई है और न ही पुलिस को अहम सुराग लगा है। जीआरपी टीआई संजय शुक्ला ने बताया कि जांच दलों द्वारा अलग-अलग जगहों पर छानबीन कर रहे है, लेकिन अब तक महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है एक समय पर दोनों ट्रेनें उज्जैन पर थी मौजूद जानकारी के अनुसार शनिवार को नागदा से महू के लिए रवाना हुई पैसेंजर ट्रेन शाम 5.15 से 5.30 बजे तक उज्जैन स्टेशन पर थी। इसी दौरान लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन से ऋषिकेश के लिए रवाना हुई योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस 4.55 से 5.20 तक उज्जैन स्टेशन पर थी। संभवत आरोपितों द्वारा शव के हिस्सों को अलग-अलग बैग और बारियो में रखकर यहीं से इन दोनों ट्रेनों में रख दिए और रवाना हो गए। पुलिस भी इस बिंदु को अहम कड़ी मानकर जांच कर रही है टीआई शुक्ला ने बताया कि इस बिंदु को लेकर जांच शुरू कर दी है। हाथ पर जिस तरह से नाम गुदा हुआ है, उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि अज्ञात महिला गुजराती परिवार से संबंध रखती है।

Exit mobile version