इंदौर में लगातार वाहन चोरी की घटनाएं बढ़ती हुई नजर आ रही है और तमाम जो वारदातें हैं या सीसीटीवी कैमरे के आधार पर पुलिस तलाश में जुटी हुई है तो वहीं एक और ऐसा ही मामला सामने आया है जिसमें पुलिस वाहन चोर की तलाश में जुटी हुई है पूरी वारदात घर के बाहर लगे हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं…।
इंदौर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र स्थित सुदामा नगर में निजी काम से गई एक युवती ने अपना वाहन फुटपाथ पर खड़ा किया था जहां पर अन्य वाहन भी खड़े हुए थे कि तभी कॉलोनी की गली में घूम रहे एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा दो पहिया वाहन को चंद सेकंड में ही चुरा कर फरार हो गया पूरी घटना घर के बाहर लगे हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है जिसके आधार पर पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है
