इंदौर में बिल्डिंग से छलांग लगाकर आत्महत्या के मामले लगातार सामने आ रहे हैं फिर एक बार एक 37 वर्षीय महिला द्वारा विजयनगर क्षेत्र की बहु मंजिला इमारत से चलांग लगाकर आत्महत्या की घटना को अंजाम दिया है पुलिस ने पूरे मामले में मर्ग गए कायम कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है….।
पूरे मामले में विजयनगर थाना प्रभारी द्वारा बताया गया कि बीसीएम हाइट्स की आठवीं मंजिल से अनूप नगर में रहने वाली 37 वर्षीय सुरभि जैन नामक महिला द्वारा कूद कर आत्महत्या की गई है बताया जा रहा है कि महिला मानसिक रूप से काफी परेशान थी प्रारंभिक जांच में यही बात सामने आई है तो वही बताया जा रहा है कि महिला टीसीएस कंपनी में मैनेजर की पद पर पदस्थिति और अपने पिता के यहीं पर रहती थी और शादीशुदा थी लेकिन पति से विवाद होने के कारण महिला पिता के यहां पर ही रह रही थी महिला के मोबाइल को भी पुलिस द्वारा बरामद किया गया है जिसमें मृतक महिला ने आई एम सॉरी पापा लिखकर स्वयं के पिता को एक मैसेज किया है फिलहाल बीसीएम हाइट्स में लगे हुए तमाम सीसीटीवी फुटेज पुलिस द्वारा खागा ले जा रहे हैं और जांच पड़ताल की जा रही है बता दे पिछले ही दोनों एक 13 वर्षीय बच्ची द्वारा भी 14 मंजिल इमारत से कूदकर आत्महत्या की गई थी अभी भी पुलिस उसकी जांच कर रही है
