भारत के अयोध्या में आज विधिवत रूप से श्री राम लाल की स्थापना के बाद देशभर में उत्साह का माहौल और इसी के तहत इंदौर के भी विभिन्न मंदिरों में अलग-अलग तरह के नजारे देखने को मिल रहा है शहर के प्राचीन श्री दास हनुमान में 51000 दीप लगाकर महा आरती भगवान श्री राम और हनुमान की गई है इस दौरान बड़ी संख्या में भक्तजान भी मौजूद थे और उन्होंने इसे किसी दीपावली से कम नहीं बताया है।
इंदौर के अति प्राचीन श्री दास हनुमान जी महाराज मंदिर में श्री राम लाल के आगमन और प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भक्ति में रूप से भव्य रूप से महा आरती के साथ ही 51000 दीपों से मंदिर को सजाया गया आयोजन वीरेंद्र गुप्ता का कहना था कि श्री राम लाल जो कि हमारे आराध्य है वह 500 वर्षों के संघर्ष के बाद एक बार फिर से हमारे भारत के अयोध्या में भव्य मंदिर में भक्तों के लिए आए हैं और इसी को लेकर सभी में काफी भक्ति का माहौल है हम सब उनके आराधना के लिए आतुर हैं और इसी के चलते श्री दास हनुमान जी महाराज मंदिर में भी आयोजन किया गया है जिसमें भक्तों द्वारा 51000 दीपक प्रज्वलित कर भव्य भक्त की गई है और इसी के साथ भंडारे का भी आयोजन किया गया है श्री दास हनुमान मंदिर में जगमगाते हजारों दीपक मानो आसमान में सैकड़ो तारों की तरह नजर आ रहे थे और इसी के साथ श्री अयोध्या में राम मंदिर की प्रतीकृति की एक भव्य रंगोली भी बनाई गई जिसे निहारने के लिए सैकड़ो भक्त शहर के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे
