इंदौर में 15 अगस्त को हर घर तिरंगा अभियान की तैयारियाँ जोरों पर

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में इंदौर कलेक्टर ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत शहरवासियों को तिरंगा उपलब्ध कराने की तैयारी शुरू कर दी है। इस अभियान का उद्देश्य हर घर में तिरंगा लहराना है ताकि राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति की भावना को मजबूत किया जा सके।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देश पर नागरिकों से अनुरोध किया गया है कि वे १५ अगस्त को अपने घरों पर तिरंगा फहराएं और इस अभियान में सक्रिय भागीदारी करें।इस अभियान के तहत तिरंगे की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न सरकारी और गैर-सरकारी संगठनों की मदद ली जा रही है। स्कूलों, कॉलेजों, और सामाजिक संगठनों के माध्यम से भी तिरंगे वितरित किए जा रहे हैं।इसके अतिरिक्त, १४ अगस्त को इंदौर में एक भव्य तिरंगा मैराथन का आयोजन भी किया जा रहा है। इस मैराथन का उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर नागरिकों को एकजुट करना और फिटनेस के प्रति जागरूकता फैलाना है।
कलेक्टर ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और १५ अगस्त को अपने घरों पर तिरंगा फहराकर देशभक्ति की भावना को प्रबल करें।

Exit mobile version