इंदौर में 14 साल की छात्रा से रेप:एक सप्ताह पहले बनाया शिकार, फिर ब्लैकमेल करने लगा

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर के बाणगंगा में एक नाबालिग छात्रा से रेप करने के मामला सामने आया है। आरोपी ने छात्रा को रास्ते में रोककर खाली पड़ी इमारत में रेप किया। इसके बाद संबंध बनाने के लिये लगातार ब्लैकमेल करने लगा। छात्रा ने यह बात पहले परिवार को बताई। पुलिस के मुताबिक मामला एक सप्ताह पहले का है, लेकिन छात्रा ने शनिवार को इस मामले में केस दर्ज कराया। बाणगंगा पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 14 साल की छात्रा अपने माता-पिता के साथ थाने पहुंची थी। उसकी शिकायत पर परिचित विशाल पर केस दर्ज किया गया है। छात्रा ने बताया कि वह बहनों में सबसे छोटी है। कक्षा 8वीं की पढ़ाई कर रही है।
उसने पुलिस को बताया कि दो माह पहले पिता के दोस्त का रिश्तेदार विशाल उनके घर पर आया। यहां उसका छात्रा से परिचय हो गया। 2 जून की दोपहर वह अपनी सहेली के साथ इलाके के गार्डन में गई। गार्डन से लौटते समय रास्ते में विशाल मिला। उसने छात्रा को पास बुलाया। छात्रा कुछ समझ पाती इससे पहले वह एक बंद दुकान में लेकर चला गया।
यहां उसके साथ जबरदस्ती की। फिर धमकी देकर कहा कि किसी को यह बात बताई तो ठीक नहीं होगा। इसके बाद छात्रा ने डर के चलते किसी को कुछ नहीं कहा। लेकिन आरोपी फिर से अपने पास बुलाने के लिये परेशान करने लगा। छात्रा ने यह बात अपने पिता और मां को बता दी। इसके बाद पुलिस ने आरेापी पर केस दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है।

Exit mobile version