इंदौर के भंवरकुआ में होस्टल की वार्डन से छेड़छाड़ का मामला सामने आया। वह उज्जैन के निजी कॉलेज से बीटेक की पढ़ाई भी कर रही है। बाइक सवार उसे आते जाते परेशान करता था। जब वह अपनी बहन के घर गई तो उसे रास्ते में रोका ओर बात करने की कोशिश की। पुलिस ने शिकायत के बाद केस दर्ज कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सर्वानंद नगर में एक होस्टल में वार्डन का काम करने वाली छात्रा ने बताया कि वह सोमवार देर शाम अपनी बहन के होस्टल विष्णुपुरी की तरफ पैदल जा रही थी। तभी रास्ते में गौरव जोशी जिसने मुझे भोलाराम उस्ताद मार्ग पर देखा और बाइक से पीछा करने लगा।
उसने विष्णुपुरी इलाके में घूरने के बाद अश्लील इशारे किये। इसके बाद स्माईल दी। तब तक बहन के होस्टल के यहां पहुंच चुकी थी। बहन को कॉल कर नीचे बुलाया ओर गौरव जोशी को चिल्लाया। तो वह मौके से भाग गया। वार्डन ने बताया कि गौरव जोशी पहले भी कई बार उसका पीछा करता रहता है।
यह बात होस्टल के संचालक को भी बताई थी। पुलिस ने गौरव के खिलाफ छेड़छाड़ की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
