इंदौर में सरकारी महिला कर्मचारी के घर चोरी:सोने के कंगन और अंगूठी ले भागे; कपड़ा शोरूम संचालक के मकान में भी घुसे बदमाश

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर में सरकारी महिला कर्मचारी के यहां पर चोरी हो हुई। महिला अपने पैतृक घर पर परिजनों से मिलने गई थी। इसी दौरान बदमाश वारदात को अंजाम देकर चले गया। सांई पॉम निवासी राशि सोलंकी ने अपनी शिकायत में बताया कि वह शासकीय सेवक है। 7 नवंबर की रात में पति नवनीत सोलंकी के साथ सुदामा नगर अपने पैतृक निवास पर गई थी। शनिवार सुबह पति के पास पड़ोसी जेके सोनी का कॉल आया। उन्होंने कहा कि आप घर आ गए क्या? दरवाजा खुला पड़ा है। तब पति ने इंकार किया। हम तुरंत वहां पहुंचे तो बाहर लोहे के गेट का लॉक लगा हुआ मिला। अंदर के दरवाजे का लॉक टूटा था। कमरे में जाकर देखा तो अलमारी से सोने की चेन, दो सोने के कंगन, सोने की अंगूठी अन्य जेवर ले भागे। इसके बाद पुलिस को जानकारी दी।
इनके यहां भी हुई चोरी की वारदात
प्रमोद पहाड़िया का गृह श्रृंगार के नाम से कपड़े का शोरूम है। उनका रामचंद्र नगर में मकान का निर्माण चल रहा है। यहां पर सरिए, लोहे के गेट, बैटरियां रखी हुई थी। जिसे अज्ञात बदमाश चुराकर ले गया। पुलिस ने शिकायत के बाद केस दर्ज कर लिया।
वैभव नगर बिचौली रोड निवासी डॉ. वीरेंद्र की शिकायत पर पुलिस ने मोबाइल चोरी को लेकर केस दर्ज किया है। डॉक्टर वीरेंद्र प्रकाश चंद्र सेठी नगर में डॉक्टर है। 30 अक्टूबर को वह चोइथराम मंडी में फूल खरीद रहे थे। तब उनका मोबाइल जेब में रखा था। इस दौरान आरोपी ने उनका मोबाइल चुरा लिया। पुलिस ने मामले में डॉक्टर से लिखित आवेदन लिया था। इसके बाद शनिवार को केस दर्ज किया गया।

TAGGED:
Exit mobile version