इंदौर में सगाई से इनकार पर युवती की पिटाई:आरोपी युवक पे रास्ता रोक मारपीट कर धमकाया; केस दर्ज

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read


खजराना थाना पुलिस ने 17 साल की नाबालिग लड़की की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है। युवक से सगाई की बात चल रही थी। लेकिन लड़की के माता-पिता ने मना कर दिया। इससे नाराज युवक ने लड़की को रास्ते में रोककर गाली-गलौज और मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी।
खजराना थाना पुलिस ने 17 साल की नाबालिग लड़की की शिकायत पर आरोपी युवक अयान के खिलाफ केस दर्ज किया है। घटना हुसैनी चौक के पास खजराना की है। आरोपी से फरियादी की सगाई की बातचीत चल रही थी। लेकिन फरियादी के माता-पिता ने सगाई करने से मना कर दिया था।
इसी बात को लेकर शुक्रवार दोपहर फरियादी किराना सामान लेकर आ रही थी तभी आरोपी रास्ते में मिला और सगाई नहीं करने की बात को लेकर गाली-गलौज कर मारपीट करने लगा साथ ही जान से मारने की धमकी दी।

Exit mobile version